फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: agency workers took the tractor after farmer could not deposit the installment

Baghpat: किश्त जमा नहीं कर पाया किसान तो ट्रैक्टर उठाकर ले गए एजेंसी कर्मचारी, कृषि कार्य अटका

Sat, 07 Jan 2023 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

बागपत जनपद निवासी किसान ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या बताई। बताया कि बकाया गन्ना भुगतान अटका होने के कारण वह ट्रैक्टर की किश्त जमा नहीं कर पाया। इस कारण एजेंसी वाले उसका ट्रैक्टर उठाकर ले गए।

विज्ञापन
Baghpat: agency workers took the tractor after farmer could not deposit the installment
पीड़ित किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के लुहारी गांव में रहने वाले एक किसान के किश्त जमा न कर पाने के कारण एजेंसी कर्मचारी उसका ट्रैक्टर उठाकर ले गए। बताया कि किसान का बकाया गन्ना भुगतान अटका हुआ है। जिस कारण वह अपने ट्रैक्टर की एक किश्त जमा नहीं कर पाया। शनिवार को एजेंसी वाले ट्रैक्टर उठाकर ले आए। जिसकी शिकायत करने के लिए किसान कलक्ट्रेट पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे लुहारी गांव के रहने वाले राजीव ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक एजेंसी से ट्रैक्टर निकलवाया था। मलकपुर मिल से गन्ना भुगतान नहीं मिलने के कारण वह अपने ट्रैक्टर की एक किश्त जमा नहीं कर पाया। शनिवार की सुबह एजेंसी संचालक व अन्य लोग उसके घर पहुंचे और परिवार वालों के साथ जबरदस्ती कर ट्रैक्टर खींच लाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: हाजी याकूब कुरैशी और बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजे जेल

उन्होंने 14 जनवरी तक किश्त जमा करने की बात भी कहीं, लेकिन एजेंसी वाले नहीं माने। किसान ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर उठाकर लाने वालों में एक भी फाइनेंस कर्मचारी शामिल नहीं था। उधर, डीएम के तहसील दिवस में होने के कारण किसान तहसील दिवस में शिकायत करने चला गया।
 
खेत में काम अटका
किसान राजीव ने बताया कि एजेंसी वाले उसका ट्रैक्टर उठाकर ले आये, जिसकी पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद है। ट्रैक्टर की वजह से उसके खेत में काम अटक गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed