{"_id":"64ed8f3e91150146d20d89cf","slug":"baghpat-after-bijnor-muzaffarnagar-now-leopard-seen-in-baghpat-villagers-in-panic-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बिजनौर-मुजफ्फरनगर के बाद अब बागपत में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बिजनौर-मुजफ्फरनगर के बाद अब बागपत में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
Tue, 29 Aug 2023 11:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:55 AM IST
सार
बिजनौर में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ दिन पहले तेंदुआ नजर आया था। अब बागपत जनपद के खट्टा प्रहलादपुर में भी तेंदुआ नजर आने से दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
तेंदुआ प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में खट्टा प्रहलादपुर में जगंल मे तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में आ गए, जिसके बाद गांव में एलान कराकर ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की गई। डर के कारण ग्रामीणों ने खेत में जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
ओगटी गांव तेंदुए की दहशत में स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी, जिसके बाद से ग्रामीण घरों दे रहे हैं। इसके अलावा सोमवार रात पहरा देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं खट्टा प्रहलादपुर गांव में महेश मंदिर और खट्टा नहर के पास तेंदुआ देखा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीणों साकलपुठी गांव के जगंल मे तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव में एलान कराया और तेंदुए से बचाव को लेकर सावधान किया।
विज्ञापन
इसके अलावा युवाओं ने सोशल मीडिया पर भी तेंदुए को लेकर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। इसके अलावा जिले के कई गांवों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।