{"_id":"673dd9348dcf484a43099ac4","slug":"baghpat-a-group-of-monkeys-reached-the-terrace-a-woman-drying-clothes-died-in-an-attempt-to-escape-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: छत पर पहुंचा बंदरों का झुंड, बचने के चक्कर में कपड़े सुखा रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: छत पर पहुंचा बंदरों का झुंड, बचने के चक्कर में कपड़े सुखा रही महिला की मौत
Wed, 20 Nov 2024 06:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:12 PM IST
सार
शबनम की मौत होने पर उसके पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। क्षेत्र के लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
छत पर बंदरों का झुंड आने पर कपड़े सुखा रही महिला बचकर भागने लगी, तभी महिला छत से नीचे गिर गई। घायल महिला की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
रटौल निवासी मोइनुद्दीन की पत्नी शबनम (40) मंगलवार शाम अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। तभी बंदरों का झुंड वहां आ गया। आपस में बंदर लड़ने लगे। बंदरों को देखकर महिला डर गई और बचने के लिए नीचे की ओर भागी। तभी वह अनियंत्रित होकर छत ने नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल महिला को परिजनों ने देखा तो दौड़कर उसे उठाया। इसके बाद कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार में तीन बेटी और दो बेटे हैं।
बंदरों को पकड़वाने की मांग
कस्बे के रहने वाले मोहम्मद महबूब अली ने बताया कि बंदरों का झुंड कई बार लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। इसके अलावा एक छात्रा की छत से गिरने से मौत हो गई थी। नौशाद, वाहिद, फरमान आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
कस्बे के रहने वाले मोहम्मद महबूब अली ने बताया कि बंदरों का झुंड कई बार लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। इसके अलावा एक छात्रा की छत से गिरने से मौत हो गई थी। नौशाद, वाहिद, फरमान आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।