हत्या या आत्महत्या: किसान की गोली लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, घटनास्थल से नहीं मिला हथियार
Baghpat News : बागपत के किरठल गांव एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के किरठल गांव में शुक्रवार की रात घर के बाहर खड़े किसान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद एसपी, एएसपी व सीओ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां कोई हथियार नहीं मिलने से हत्या मानते हुए जांच की जा रही है।
किरठल गांव में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे संदीप ( 38) अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। उसी दौरान परिजनों और पड़ोसियों को गोली चलने की आवाज आई। परिजन घर के बाहर आए तो वहां संदीप लहूलुहान पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद गांव के काफी लोग एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद रमाला थाना प्रभारी शिवदत्त, सीओ सविरत्न गौतम मौके पर पहुंचे। वहीं, कुछ देर बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष कुमार मिश्र भी मौक पर पहुंचे। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना को लेकर परिजन गमगीन है।
यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी
हथियार नहीं मिलने से मानी जा रही हत्या
मृतक संदीप खेती करता था और कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल संदीप को गोली किसने मारी? यह किसी ने नहीं देखा। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परिजनों से बात की गई, लेकिन उन्होंने अभी कुछ नहीं बताया है। मौके पर हथियार नहीं मिला है, इसलिए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान