फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: 9-Year-Old BoyThigh Bone Broken, Mother Nearly Thrown Under Train

Baghpat: नौ साल के बच्चे की जांघ तोड़ी, मां को ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश! दिल दहला देने वाला मामला

Tue, 08 Jul 2025 03:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Jul 2025 03:25 PM IST
सार

बड़ौत के बड़का गांव में नौ वर्षीय लक्की पर जानलेवा हमला कर उसकी हड्डियां तोड़ी गईं। मां को बचाने दौड़ी तो उसे ट्रेन के आगे फेंकने का प्रयास किया गया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने 7 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Baghpat: 9-Year-Old BoyThigh Bone Broken, Mother Nearly Thrown Under Train
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बड़का गांव में गली में खेल रहे नौ वर्षीय लक्की पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावरों ने उसकी जांघ और कुल्हे की हड्डी तोड़ दी। जब बच्चा चीखने लगा तो शोर सुनकर मां मुनेश उसे बचाने दौड़ी, लेकिन आरोपियों ने उसे खींचकर ट्रेन के आगे फेंकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस दौरान बच्चे के पिता ललित भी मौके पर पहुंचे, जिनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घायल लक्की को लेकर जब ललित बड़ौत के एक निजी अस्पताल जा रहे थे, तो रास्ते में करीब तीन किलोमीटर तक उनका पीछा किया गया और धमकी दी गई कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


घटना को लेकर ललित ने पुलिस में तहरीर दी। सीओ विजय कुमार ने बताया कि ललित की शिकायत पर रोहित, रमेश, सोनू, सनी, सागर, बीरमती और प्रमिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed