फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat 446 left the Teachers Eligibility Test

बागपत में 446 ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा 

Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Baghpat 446 left the Teachers Eligibility Test
बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में टीईटी पेपर देने के खुशी जाहिर करती छात्राएं - फोटो : amar ujala
बागपत/बड़ौत। कड़ी चौकसी के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। पांच केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 446 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज, बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज और अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में यूपी टीईटी की परीक्षा हुई। बड़ौत के परीक्षा केंद्रों का एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बागपत और टटीरी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों में चेकिंग अभियान चलाया। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सभी केंद्रों में परीक्षा हुई। परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पाली में 446 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सबसे अधिक गैरहाजिरी जेवी डिग्री कॉलेज बड़ौत में रही। यहां 243 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने नहीं पहुंचे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


दावे खोखले, नहीं लगे कैमरे
बड़ौत। नगर के तीन परीक्षा केंद्रों में हुई यूपीटीईटी परीक्षा के आयोजन को लेकर अधिकारियों के सभी दावे खोखले साबित हुए। परीक्षा केंद्रों के अधिकांश कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानें बंद कराने के लिए नोकझोंक
बड़ौत। यूपीटीईटी परीक्षा के मद्देनजर सुबह से ही एसडीएम दीपाली कौशिक और सीओ ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों के नजदीक बने साइबर कैफे, मोबाइल की दुकानें बल पूर्वक बंद कराई। इस दौरान दुकानदारों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों ने कहा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नियमों के विरुद्ध उनकी दुकानें बंद करा रहे हैं, जबकि अधिकारियों ने कहा परीक्षा व्यवस्था बनाने के लिए दुकानें बंद कराना जरूरी है।

मुख्य मार्गों पर तैनात रही पुलिस
बड़ौत। नगर के परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस तैनात कर दी। किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र से 500 मीटर तक भी अंदर नहीं घुसने दिया। हालांकि कई बार वाहन चालकों के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई।

पुलिस ने खुद ही प्रयोग किया एंड्रायड फोन
बड़ौत। वैसे तो यूपीटीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के लिए एंड्रायड फोन पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन कई परीक्षा केंद्रों में तैनात पुलिस कर्मियों ने नियम को ताक पर रखकर एंड्रायड फोन का प्रयोग किया। 

परीक्षा छूटते ही लगा जाम
बड़ौत। नगर के कॉलेजों मेें बनाएं परीक्षा केंद्रों में जैसे ही पहली पाली की परीक्षा छूटी नगर के बिजरौल रोड, बावली रोड, महावीर मार्ग, अग्रसेन मूर्ति, गांधी रोड आदि जगहों पर जाम लग गया। घंटों तक इसमेें फंसे लोग जाम की स्थिति से जूझते रहे, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी वहां पर नहीं पहुंचा।

आग की तरह फैली पेपर आउट होने की सूचना
बड़ौत। परीक्षा का प्रथम पाली का पेपर जैसे ही शुरू हुआ, वैसे ही परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े कुछ युवकों ने अफवाहें फैला दी कि पेपर आउट हो चुका है। अधिकांश युवकों के व्हाटस प पर मैसेज आ गया था। भनक लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच की तो पता चला अफवाह झूठी है। एक पुराने प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया के जरिये कुछ लोग एक-दूसरे को भेज रहे थे। एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा पेपर आउट नहीं हुआ। 

किस केंद्र पर कितने रहे गैरहाजिर
बागपत। जेवी इंटर कॉलेज बड़ौत में 61 , जेवी डिग्री कॉलेज में 243, वीर स्मारक इंटर कॉलेज में 44, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में 35 और श्री यमुना इंटर कॉलेज में 63 (प्रथम और द्वितीय पाली) परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।


आसान था प्रश्नपत्र, खिल गए चेहरे
बागपत। पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र आसान रहा। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा सवाल आसान थे। हालांकि प्रश्नपत्र आसान रहने से मेरिट ऊंची जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed