फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: 12th class student was hit by a bike while running, he stopped breathing before reaching the hospital

Baghpat: दौड़ लगाते 12वीं के छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

Fri, 19 Dec 2025 10:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 19 Dec 2025 10:11 PM IST
सार

Death in accident: रमाला टांडा मार्ग पर लूंब गांव की नहर के पास किरठल निवासी पवन दौड़ लगा रहा था। तभी उसे एक बाइक ने टक्कार मार दी। पवन की मौत होने पर परिवार को रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Baghpat: 12th class student was hit by a bike while running, he stopped breathing before reaching the hospital
पवन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टांडा मार्ग पर लूंब गांव की नहर के पास दौड़ लगा रहे 12वीं कक्षा के छात्र पवन (16) निवासी किरठल को बाइक ने टक्कर मार दी। घायल पवन की मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

किरठल गांव निवासी पवन कुमार 12वीं कक्षा का छात्र था, जो बृहस्पतिवार शाम अकेले ही रमाला-टांडा मार्ग पर दौड़ लगाने गए था। लूंब गांव की नहर के पास पहुंचे तो एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विपिन दूर जाकर गिरा। दूर से घटना देख रहे राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ने बाइक तेज दौड़ा दी। इससे कई राहगीर उसकी चपेट में आने से बचे। 
हादसे की सूचना पर आए परिवार वाले घायल पवन को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के रास्ते में पवन की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन तीन भाइयों में छोटा था और उसके पिता कृष्ण, दो बड़े भाई ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाइक सवार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।
 
विज्ञापन

कोहरे में सड़क पर दौड़ न लगाएं
कोहरे में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं तो सुबह और शाम के समय सड़कों पर दौड़ लगाने वाले युवा भी हादसों में घायल हो रहे है। टांडा-रमाला मार्ग पर 12वीं कक्षा के छात्र पवन की मौत होने के अलावा भी कई हादसे हो चुके हैं। इसमें टीआई सतेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे में ऐसी सड़कों पर दौड़ लगाने से बचें, जहां से वाहन ज्यादा गुजरते हैं। मैदान या फिर गांव के खाली मार्गों पर ही दौड़ लगाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed