{"_id":"692a8185ac75d7700c02b280","slug":"baghpat-11th-class-student-swallowed-poisonous-substance-in-school-parent-teacher-meeting-became-the-reason-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र ने निगला जहरीला पदार्थ, पैरेंट-टीचर मीटिंग बनी वजह, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र ने निगला जहरीला पदार्थ, पैरेंट-टीचर मीटिंग बनी वजह, जानें पूरा मामला
Sat, 29 Nov 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:45 AM IST
सार
बागपत शहर के एक निजी स्कूल में छात्र ने जहरीला पदार्थ निगला तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्र को पिछली पैरेंट टीचर मीटिंग में डांट पड़ी थी। फिर से पैरेंट टीचर मीटिंग होने वाली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
शहर के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र के शुक्रवार को किसी वजह से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। शिक्षक और परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र के परिजनों ने बताया कि स्कूल में हर महीने होने वाली अभिभावक व शिक्षकों की बैठक को लेकर छात्र चिंतित था। इससे पहले एक बार शिक्षकों ने छात्र के पढ़ाई नहीं करने की शिकायत कर दी थी। अब फिर से होने वाली बैठक को लेकर वह तनाव में था।
उधर, निजी अस्पताल में छात्र की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि छात्र की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। हालांकि उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।