{"_id":"634c57a390452b4e485c2ae1","slug":"badaun-s-youth-dies-after-falling-from-train-baghpat-news-mrt609773565","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरने से बदायूं के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरने से बदायूं के युवक की मौत
विज्ञापन
बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के समीप ट्रेन से गिरने से बदायूं के माणिक गांव निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी जानकारी परिजनों को देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के समीप एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी पाकर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। उसकी जेब से मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर शनाख्त बदायूं जनपद के माणिक गांव निवासी विकास (25) पुत्र उमेश के रूप में की थी। मृतक के पिता उमेश ने बताया कि विकास यमुनानगर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह रविवार सुबह दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर सहारनपुर जा रहा था। रमाला थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी जांच की जा रही है।