फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   badagaon loss of 10 lakh due to fire in paddy straw victim gave tahrir in police station demanded action

Baghpat: आग लगने से करीब 10 लाख रुपए की जली पुआल, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

Sun, 27 Nov 2022 03:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Nov 2022 03:07 PM IST
सार

बागपत क्षेत्र के बड़ागांव में रहने वाला मोहम्मद शकीजान की पुआल में आग लग गई। आग लगने से 10 लाख रुपए का नुकसान हो गया । बताया जा रहा है कि वह धान का भूसा बनाकर बेच रहा था। जहां करीब 11 बजे कुछ लोगों ने पुआल में आग लगा दी, जिससें उसका काफी नुकसान हो गया। पीड़ित ने आरोपीयों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। व कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
badagaon loss of 10 lakh due to fire in paddy straw victim gave tahrir in police station demanded action
धान की पुआल में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में बीती रात आग लगने से करीब 10 लाख रुपए कीमत की धान की पुआल जलकर राख हो गई। हादसे के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार बड़ागांव का रहने वाला मोहम्मद शकीजान धान की पुआल का भूसा बेचने का काम करता है। उसने आसपास के गांवों के किसानों से करीब 10 लाख रुपए कीमत की धान की पुआल खरीदकर पूर्व ग्राम प्रधान के खेतों में ढेर लगा रखा था। वह धान की पुआल का भूसा बनाकर बेच रहा था।
विज्ञापन


उस दौरान शनिवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने धान की पुआल में आग लगा दी, जिससें चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। पुआल में आग लगने का पता चलने पर सकीजान आज पड़ोस के लोगों के साथ खेत की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने घंटो तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझ सकी। खेत में रखी सारी पुआल आग में जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: By Poll Election: खतौली के चुनाव में नहीं हाथी, दलित बनेंगे किसके साथी?


पीड़ित ने रविवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचकर अज्ञात लोगों पर करीब 10 लाख रुपए कीमत की धान की पुआल जलाने का आरोप लगा तहरीर देकर पुलिस से असामाजिक तत्वों का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की है। 

सीओ विजय चौधरी का कहना है
सीओ विजय चौधरी का कहना है कि धान की पुआल जलने के संबंध में मोहम्मद शकीजान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों का सुराग लगाने में जुटी है। सुराग लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed