फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bad sewing machine distributed among women, returned to DM

Baghpat News: महिलाओं को बांटी खराब सिलाई मशीन, डीएम को वापस करने पहुंचीं

Mon, 18 Mar 2024 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Bad sewing machine distributed among women, returned to DM
-खेकड़ा की रहने वाली महिलाओं ने उद्योग विभाग के अफसरों पर लगाया खराब मशीनें देने का आरोप
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेकड़ा की महिलाओं ने उद्योग विभाग के अफसरों पर खराब सिलाई मशीनें वितरित करने का आरोप लगाया है। साथ ही सोमवार को सिलाई मशीनें गाड़ी में लेकर डीएम को सौंपने पहुंच गईं। जहां उन्होंंने खराब सिलाई मशीने देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खेकड़ा की रहने वाली नरगिस समेत अन्य महिलाओं ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि कस्बे की 250 से अधिक महिलाओं को उद्योग विभाग के अफसरों ने सिलाई मशीनें वितरित कीं। आरोप लगाया कि सिलाई मशीन मिलने के बाद उन्होंने कपड़ों की सिलाई करनी चाही, लेकिन मशीनें नहीं चलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीनें नहीं चलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में अन्य महिलाओं से जानकारी की तो उनकी मशीनें भी खराब मिलीं। उन्होंने डीएम से खराब मशीनें वितरित करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इस मामले में सहायक आयुक्त उद्योग अर्चना तिवारी का कहना है कि सभी महिलाओं को सही मशीनें वितरित की गई हैं, जो समिति ने जैम पोर्टल से खरीदी थीं। सिलाई मशीनों में खराबी होने पर वारंटी में ठीक भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed