{"_id":"63791c8ff384e13cde0efeef","slug":"bad-condition-of-roads-in-chowgama-area-people-upset-baghpat-news-mrt6143524193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल, लोग परेशान
विज्ञापन
जर्जर हालत में दोघट से भगवानपुर मार्ग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। सीएम योगी ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के आदेश दिए थे, इसके बावजूद चौगामा क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़कों में गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
चौगामा क्षेत्र की दोघट से भगवानपुर नांगल, भड़ल से धनौरा टीकरी, दाहा से टीकरी, पलड़ी से आजमपुर मुलसम की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। दोघट से कान्हड़ मार्ग की सड़क की हालत बहुत खराब है। लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने के कारण लोग घायल हो रहे हैं। गन्ने का पेराई सत्र चल रहा है, किसानों को गन्ने की ढुलाई के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुल के पास पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण सड़क धंस गई है, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बामनौली के पूर्व प्रधान ने बताया कि गड्ढे होने के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। भगवानपुर नांगल के अशोक कुमार ने बताया कि पेराई सत्र चल रहा है। सड़क में गड्ढे होने के कारण किसानों को गन्ने की ढुलाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इदरीशपुर के प्रधान जयकुमार ने बताया कि कई बार जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान हो रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।