फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bachhod episode: Victim's health deteriorated due to shock of death of wife and daughters

बाछौड़ प्रकरण: पत्नी व बेटियों की मौत के सदमे से पीड़ित की तबीयत बिगड़ी

Sun, 29 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bachhod episode: Victim's health deteriorated due to shock of death of wife and daughters
बाछौड़ में महक सिंह की बिगड़ी हालत - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। बाछौड़ में पत्नी व बेटियों की मौत के सदमे में पीड़ित महक सिंह की बार-बार तबीयत खराब हो रही है। उसकी रविवार को भी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

दरोगा की अभद्रता से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलने से बाछौड़ गांव निवासी महक सिंह की पत्नी गीता व उसकी बेटी स्वाति तथा प्रीति की मौत हो गई थी। जिससे महक सिंह का पूरा परिवार उजड़ गया। अब वह अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ घर में रह रहा है। परिजनों ने बताया कि महक सिंह पहले से बीमार है। पत्नी व दो बेटियों की मौत से सदमे में है। रविवार को महक सिंह की हालत बिगड़ गई। हालांकि बाद में थोड़ा सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाने में हंगामा करने की जिद पर अड़े मंगलमुखी
बाछौड़ गांव में रविवार को पीड़ित के घर मंगलमुखी पहुंच गए। वे महक सिंह को अपने साथ थाने ले जाकर हंगामा करने की जिद पर अड़ गए, लेकिन महक सिंह ने मना कर दिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने मंगलमुखी को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed