जिला अस्पताल में बच्ची की मौत, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ा गांव के साबिर की चार माह की बेटी जैनब की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे 29 अप्रैल को करीब साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची कुपोषित होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर लिया था। मंगलवार को सुबह के समय बच्ची जैनब की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कहा बच्ची के उपचार में केंद्र के चिकित्सकों ने लापरवाही बरती है।
डॉक्टर अच्छी तरह से उसका उपचार करते तो उसकी जान न जाती। उन्होंने कहा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने बताया बच्ची उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित थी। उसके शरीर में इंफेक्शन हो गया था। हालांकि उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार हो गया था। मंगलवार सुबह अचानक ही उसकी मौत हुई है। चिकित्सकों ने उसका उपचार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है।
एनआरसी में चार बच्चे अभी भी भर्ती
बागपत। जिला अस्पताल की एनआरसी में खड़खड़ी गांव के इरशाद की डेढ़ वर्षीय बेटी साजिया, गौसपुर के आसिफ की नौ माह की बेटी इकरा, पुरा गांव निवासी अजय की एक साल की बेटी रिया और गंगाशरण की सात माह की पुत्री जिया भर्ती है।