फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baba Tikait raised the voice of farmers

Baghpat News: बाबा टिकैत ने की थी किसानों की आवाज बुलंद

Mon, 15 May 2023 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Baba Tikait raised the voice of farmers
-जिले में जगह-जगह यज्ञ कर किसानों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो - 2 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। जिले में सोमवार को किसान मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह यज्ञ कर किसानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला जाट सभा कार्यालय में सभा के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने कहा कि बाबा टिकैत ने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, पूर्व महासचिव नगेंद्र सिंह, रामनिवास नैन, एडवोकेट सुनील पंवार, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, महिला विंग की अध्यक्ष मंजू खोखर मौजूद रहीं। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर अग्रवाल मंडी टटीरी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, इंद्रपाल, राजपाल, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर निरपुड़ा, गांगनौली में यज्ञ किया गया। बैठक में एनसीआर क्षेत्र अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू का गठन कर किसानों की आवाज बुलंद की। इस मौके पर कृष्णवीर, रामशरण, कुलबीर, बिजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राठी पूर्व प्रधान, राजसिंह, भंवर सिंह, प्रवेंद्र, संजीव राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed