फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baba Ram Rahim: Dera chief reached Barnawa Ashram with parole for the fourth time with Honeypreet and family

Baba Ram Rahim: डेरा प्रमुख चौथी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा, हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए साथ

Thu, 20 Jul 2023 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jul 2023 06:49 PM IST
सार

रोहतक की सुनारिया जेल से चौथी बार 30 दिन का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम गुरुवार को बरनावा आश्रम पहुंच गया है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं।

विज्ञापन
Baba Ram Rahim: Dera chief reached Barnawa Ashram with parole for the fourth time with Honeypreet and family
Baba Ram Rahim - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतक की सुनारिया जेल से चौथी बार 30 दिन का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम गुरुवार को बरनावा आश्रम पहुंच गया है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। 
विज्ञापन


दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
विज्ञापन

राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत विजय चौधरी थाना प्रभारी बिनौली एनएस सिरोही व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में शाम 6 बजकर 30 मिंट पर पहुची इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।

उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। सीओ ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो करवाई भी की जाएगी।

1- बरनावा आश्रम में प्रवेश करती डेरा प्रमुख की गाड़ियां। 
2-बरनावा आश्रम के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। 

पैरोल पर बरनावा में चौथी बार आया डेरा प्रमुख
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर चौथी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन, इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन के पैरोल का समय बिताकर 3 मार्च को सुनारिया जेल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed