फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baba Khatu Shyam's Nishan Yatra taken out, Sankirtan will be held today

Baghpat News: बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली, आज संकीर्तन होगा

Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Baba Khatu Shyam's Nishan Yatra taken out, Sankirtan will be held today
आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के:- बागपत के बड़ाबाजार में  खाटू श्याम  निशान यात्रा में भ
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर से बाबा खाटू श्याम की मंगल निशान यात्रा बृहस्पतिवार को नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान सभी लोगों के हाथों में खाटू वाले श्याम के झंडे रहे और सभी प्रभु का गुणगान करते रहे। शुक्रवार शाम को एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर संकीर्तन होगा, जिसमें मुंबई व अयोध्या तक के कलाकार आएंगे।
विज्ञापन

बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के बाद शुरू की गई। निशान यात्रा का शहर के सराफा बाजार, यमुना रोड, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्किट, होली चौक, राष्ट्र वंदना चौक से होते चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज पर समापन हुआ।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल सभी महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे हाथों में झंडे लेकर साथ चल रहे थे। बाबा की जय जयकार लगाते हुए नृत्य कर रहे थे। खाटू वाले श्याम की जय, जय श्याम बाबा, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी आदि भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान प्रकाश चौधरी, अमित, विवेक गोयल, गोपाल, गौरव गोयल, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, श्री चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed