फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BA MA PASS WANTS TO BE SWEEPER

बीए और एमए भी बनना चाहते हैं सफाईकर्मी

Fri, 12 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला बागपत
अमर उजाला बागपत Updated Fri, 12 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत में नगर पंचायत और नगर पालिका में संविदा पर चल रही सफाई कर्मचारियों की भर्ती में बीए और एमए भी आवेदन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पोस्ट ऑफिस में काफी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। टिकट नहीं मिलने  पर युवाओं ने डाकघर में हंगामा किया।
विज्ञापन

शिक्षित युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। संविदा पर सफाईकर्मियों की नौकरी में आवेदन का हाल यह है कि स्नातक और परास्नातक भी पीछे नहीं है।  उच्च शिक्षित युवा भी आवेदन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आवेदन फार्म इन दिनों पोस्ट ऑफिस में जमा किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को युवाओं की भारी  भीड़ उमड़ पड़ी। आवेदन पत्र जमा करने के लिए मारा मारी मची है। उधर, डाक टिकट खत्म हो जाने से मारामारी रही। दोपहर तक सभी टिकट बिक गए हैं। पोस्ट ऑफिस के प्रभारी प्रबंधक सुभाष चंद शर्मा ने बताया दो दिन में एक लाख 34 हजार रुपये से अधिक के डाक टिकट बिक चुके हैं।  
विज्ञापन

आवेदक परेशान ः अगवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 25 कर्मचारियों की जगह है। इसके लिए अब तक दो सौ से ज्यादा कार्यालय में आवेदन पहुंच चुके हैं। डाकघर में टिकट समाप्त हो चुके हैं। आवेदकों की मारामारी मची है।  युवक सफाई कर्मचारी तक की नौकरी करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इन आवेदनों में डिग्री धारक युवक भी शामिल हैं। नगर पंचायत कार्यरत लिपिक सहदेव शर्मा ने बताया  कि  दो सौ से अधिक आवेदन कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed