फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   B.Ed entrance exam held in strict vigil, 75 remain absent

कड़ी चौकसी में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, 75 रहे गैरहाजिर

Sun, 09 Aug 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam held in strict vigil, 75 remain absent
बागपत यमुना इंटर कालेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा के स्वास्थ्य की जांच करती महिला स्वास्थ्क - फोटो : BAGHPAT
- श्री यमुना में 42 तथा इंटरमीडिएट कालेज में 29 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में रविवार को तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्कैनिंग की गई और मास्क अनिवार्य रहा। तीनों केंद्रों पर 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह और एडीएम अमित कुमार सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 1100 अभ्यर्थियों के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो केंद्र नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में ए व बी ब्लॉक में बनाए गए थे। प्रत्येक ब्लॉक में 300-300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र पर 500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। श्री यमुना इंटर कालेज के केंद्र ए व बी में 42 तथा इंटरमीडिएट कालेज सरूरपुर में 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दो पालियों में हुई परीक्षा में दोनों केंद्रों पर 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह और एडीएम अमित कुमार सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने केंद्रों पर नियुक्त किए गए अधिकारियों, मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी से हुई निगरानी
बागपत। बीएड प्रवेश परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। केंद्र अध्यक्ष के कक्षों को कंट्रोल रूम बनाया गया था। संबधित अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से छात्रों की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से पहले और बाद में केंद्र कराए सैनिटाइज
बागपत। कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई गई। दोनों पालियों में परीक्षा से पूर्व और बाद में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

परीक्षा छूटते ही मार्ग पर लगा जाम
बागपत। बीएड की प्रवेश परीक्षा छूटते ही नगर के कोर्ट रोड, सिसाना रोड व मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। इससे अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। पुलिस प्रशासन ने आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed