फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   B.Ed Entrance Exam: B.Ed entrance exam started at various examination centers amid tight security

B.Ed Entrance Exam: सिंधु सभ्यता में जल संरक्षण कैसा था, बीएड प्रवेश परीक्षा में पूछा सवाल

Thu, 15 Jun 2023 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jun 2023 10:38 AM IST
सार

गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ समेत विभिन्न जिलों में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड की प्रवेश परीक्षा जारी है। 

विज्ञापन
B.Ed Entrance Exam: B.Ed entrance exam started at various examination centers amid tight security
बीएड प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड की प्रवेश परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। मेरठ में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर आने लगे। परीक्षार्थियों को कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश मिला। अन्य जिलों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवेश परीक्षा जारी है।

विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस रही तैनात
बागपत जिले में गुरुवार को छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड की प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा से पूर्व केंद्रों के गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात रही। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। जिले में छह केंद्रों पर 2807 अभ्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

बागपत में सुबह की पाली में शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से ही अभ्यार्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए सभी केंद्रों के बाहर सूची चस्पा कराई गई। साढ़े आठ बजे से अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर गेट पर तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरो से निगरानी गई। किसी भी आपात स्थिति के लिए केंद्रों पर चिकित्सा स्टाफ की भी नियुक्ति की गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और वहां तैनात स्टाफ को परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए 2807 अभ्यार्थी पंजीकृत हैं और 286 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान

सहारनपुर महानगर में 13 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। पहली पारी 9:00 बजे से शुरू हुई। इस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी  परीक्षार्थियों को तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्रों में जाने दिया गया परीक्षा दो पारियों में होगी। जनपद में 6174 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

शामली शहर में पांच केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 2081 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों को तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। एचडी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में इंटरनेट संबंधी दुकानें बंद कराई गई हैं।

विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी
 बिजनौर जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक जारी है। सभी केंद्रों पर दोनों पाली की  परीक्षा के लिए 5800 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल के बाद अंदर भेजा गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई और 12:00 बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। जिला मुख्यालय पर बर्दवान डिग्री कॉलेज में ए,बी, सी परीक्षा केंद्र इसके अलावा आरबीडी महिला महाविद्यालय,  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर, आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज, केपीएस इंटर कॉलेज,  बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर आदि परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं और गेट पर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त है। परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी का साइबर कहते भी बंद रखे गए हैं। डीआईओएस, सचल दल और प्रशासनिक अधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रथम पाली में 481 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा
मुजफ्फरनगर जनपद में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा  की प्रथम पाली में चार सौ से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सभी परीक्षार्थियों को तलाशी और चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई।

शहर के 10 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में 4601 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें से कुल 4120 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 481 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से र निगरानी की जा रही है। प्रथम पाली 12 बजे तक चली, जबकि द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी।

अभ्यर्थी बोले-सामान्य ज्ञान का पेपर सरल, मैरिट लिस्ट जा सकती है काफी हाई
मेरठ में बीएड प्रवेश परीक्षा का पहली पाली में सामान्य ज्ञान और हिंदी व अंग्रेजी का पेपर सकुशल संपन्न हुआ। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर काफी सरल बताया। उन्होंने कहा कि पेपर में ऐसा कुछ भी अतिरिक्त नहीं था, जो मुश्किल में डालने वाला हो। एक अभ्यर्थी ने बताया कि सामान्य ज्ञान में पूछा गया कि सिंधु घाटी की सभ्यता में जल संरक्षण किस तरह से किया जाता था? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किस राज्य की राज्यपाल रही हैं? मोबाइल से जुड़ा भी एक सवाल पूछा गया कि चार्जर में किस तरह का ट्रांसफार्मर लगा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed