फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   azan and shankhnad

एक तरफ अजान और दूसरी तरफ शंखनाद

Sun, 22 Mar 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
azan and shankhnad
एक तरफ अजान और दूसरी तरफ शंखनाद
विज्ञापन

बागपत। सब्र के साथ दिन बीता, शाम के पांच बजे। फिर आई लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के अभिनंदन की बारी। भाईचारे की मिसाल पेश की गई। एक तरफ अजान हुई और दूसरी तरफ लोग घरों के बाहर खड़े हुए, छतों पर चढ़े और थाली, ताली, ढोल और शंखनाद किया। बच्चे उत्साहित रहे और बड़ों ने भी जोश दिखाया। मुस्लिम समाज के लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।

नगर के मुन्ना लाल एंक्लेव में उत्साह देखने लायक रहा। महिलाओं ने एक साथ घंटी और थालियां बजाईं। महावीर वाली गली, ठाकुरद्वारा, पुराना कस्बा, कोर्ट रोड समेत नगर के अन्य मोहल्लों में एक साथ गूंज हुई। लोग उत्साहित नजर आए। आधे घंटे तक शंखनाद किया। युवाओं ने भाईचारे और एकता का संकल्प लिया। एक साथ मिलकर कोरोना से लड़ने की बात कही। देहात क्षेत्र में भी लोग छतों पर चढ़े, घरों के सामने खड़े हुए। रणसिंघे की गूंज हुई। शाम पांच से सवा पांच बजे के बीच अजान हुई। अजान के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने भी तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। बालैनी क्षेत्र के सैड़भर गांव मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना से लड़ने का जज्बा थाली बजाकर जताया। बड़ौत में भी पूरा समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed