फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Awarded to the winning students

विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the winning students
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में वन्य जीव सप्ताह के तहत निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद, चित्रकला सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गई। शुभारंभ वन रेंजर राजपाल, वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय, मोहित व स्कूल की प्रबंध समिति के हर्षित जैन, संजय जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि गांवों में वन्य प्राणी सुरक्षा एवं संरक्षण, शिकार की रोकथाम, पशुओं के संरक्षण, अवैध चराई, अवैध काश्त, पेड़ों की अवैध कटाई सहित अन्य विषयों पर ग्रामीणों जागरूक किया जा रहा है। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि अगर युवा पीढ़ी जागरूक हो गई तो वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण आसान हो जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को वन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान संजीव कुमार, विनय शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed