फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Awarded to the winners of wall painting

Baghpat News: वॉल पेंटिग के विजेताओं को किया गया सम्मानित -जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को हुआ सम्मान समारोह

Mon, 08 May 2023 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the winners of wall painting
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बड़ौत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें कला उत्सव के अंतर्गत कराई गई वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि गत 21 से लेकर 23 मार्च तक डायट में कला उत्सव के अंतर्गत वॉल पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया था। बताया कि इसमें कुल 10 ग्रुप बनाएं गए थे। प्रतियोगिता के परिणाम में दीवार पर सुंदर पेंटिग बनाकर वर्ली आर्ट ग्रुप, लोक कला मंडोला ग्रुप, लोकनृत्य ग्रुप ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, पहाडी शैली पर पेंटिग बनाने पर भरतनाट्य ग्रुप, लोककला ग्रुप ने संयुक्त रूप से द्वितीय, निपुण भारत मिशन पर पेंटिग बनाकर डांडिया ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को डायट प्राचार्या ने सम्मानित किया और शिक्षकों को आश्वासन दिया कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन डायट प्रांगण में आगे भी होते रहेंगे। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता अशोक कुमार भाटी, रविशंकर शर्मा, बृजेश कुमार, गीता राठी, नलिनी चंद्रा, मंजू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed