फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   automatic weather station start

स्वचालित मौसम केंद्र हुआ शुरू, लाखों किसानों को होगा फायदा

Mon, 21 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
automatic weather station start
बागपत। खेकड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र पर विशेष तकनीक से युक्त स्वचालित मौसम केंद्र शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी स्थापना कराई है। मौसम केंद्र के शुरू होने से आगामी पांच-छह दिन के मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिल सकेगा। जिसका फायदा जिले के लाखों किसानों को मिल सकेगा और वे अपनी तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों को मौसम की मार से बचाने के लिए योजना तैयार की है। कई राज्यों में किसानों को समय रहते मौसम के मिजाज की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। जिससे उनकी फसल या पशु धन को भारी नुकसान पहुंचता है। कई बार ऐसा होता है कि जब तक किसान को मौसम विभाग की सूचना मिलती है, तब तक उसकी फसल बर्बाद हो चुकी होती है। इसके लिए दो सौ जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की तरफ से स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर और बागपत में इन केंद्रों की स्थापना हुई।
विज्ञापन

सूचना का किसान ले सकेंगे लाभ
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल ने बताया कि इस मौसम केंद्र से फसलों को मौसम की मार से काफी हद तक बचाया जा सकेगा। ये केंद्र किसान के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया किसान जिस इलाके में वे खेती करते हैं या पशु पालते हैं, वहां अगले पांच दिन में मौसम कैसा रहेगा, उन्हें ये सूचना समय रहते मिलेगी। इससे वे अपने कृषि कार्य में बदलाव कर सकते हैं। पशुओं के लिए चारा स्टॉक करना है या खेत में तैयार फसल को तेज बरसात से बचाने के लिए क्या करना है। केंद्र की मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि मौसम की जानकारी किसानों के पास किसान पोर्टल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी। केंद्र की स्थापना दिल्ली से आए इंजीनियर अजय सिंह राठी की देखरेख में की गई। मौसम कार्यालय मेरठ से ब्रजमोहन व रविशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed