फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Automatic challan will be cut on Delhi-Saharanpur highway, facility of telephone booth will be available

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कटेगा ऑटोमैटिक चालान, टेलीफोन बूथ की मिलेगी सुविधा

Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Automatic challan will be cut on Delhi-Saharanpur highway, facility of telephone booth will be available
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा सीसीटीवी कैमरा - फोटो : BAGHPAT
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जिवाना टोल प्लाजा तक सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू
विज्ञापन

- जिवाना टोल प्लाजा पर बनाया जाएगा कंट्रोल रूम, हाईवे पर लगेंगी एलईडी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पहले चरण का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। हाईवे पर अत्याधुनिक सुविधाएं की जा रही है। नेशनल हाईवे पर निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन दौड़ाने पर ऑटोमैटिक चालान कटेगा। पहले चरण में इसके लिए पांच जगह उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया गया है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से निकलते ही मवी कलां, बागपत नगर, सिसाना, सरूरपुर कलां, ट्योढ़ी और किशनपुर बिराल में सीसीटीवी लगाए गए हैं। लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है और पहले चरण में शामली बाईपास तक कैमरे लगाए जाएंगे। मुश्किल हालत में टेलीफोन बूथ की सुविधा भी मिलेगी, जिस पर लगे माइक के जरिये जिवाना टोल प्लाजा पर सूचना दी जा सकेगी। काठा, सिसाना, ककड़ीपुर के अलावा शामली के जसाला गांव में टेलीफोन बूथ लगाए गए हैं। आमजन के लिए सुविधाओं को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। जिवाना टोल प्लाजा पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहीं से हेल्पलाइन सेवा भी यहीं से संचालित होगी।
विज्ञापन

इस तरह मिलेगी हादसों की जानकारी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम (वीआईडीएस) की सुविधा रहेगी। जाम, आग या किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पांच सौ मीटर पहले ही पता चल सकेगा। इसके लिए पोल पर सेंसर लगाए गए हैं, जिन्हें जिवाना टोल प्लाजा से जोड़ा जाएगा। सिसाना, गौरीपुर, किशनपुर बिराल और शामली के कांधला में यह सुविधा रहेगी। कृष्णा कंस्ट्रक्शन में कार्यरत विजय तोमर का कहना है कि आधा किमी पहले ही आवागमन की स्थिति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर लगाए गए डिस्प्ले
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां, बागपत, किशनपुर बिराल और कांधला में डिस्पले व्यवस्था रहेगी। एनएचएआई की ओर से जारी होने वाले निर्देश डिस्पले पर चलेंगे।

यहां पर लगेंगे निगरानी के लिए कैमरे
बागपत। पहले चरण में तीन जगह विशेष कैमरे भी लगेंगे। यह वाहनों के आवागमन पर नज रखेंगे। पिंजोखरा, कांधला, मवी कलां में कैमरों की व्यवस्था की गई है।
पहले चरण में 61 किमी का निर्माण
बागपत। दिल्ली सहारनपुर हाईवे के पहले चरण में 61 किमी के हाईवे का निर्माण हुआ है। शामली के एलम में बाईपास बनाया गया है।
20 किमी रहेगी प्रकाश व्यवस्था
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आबादी क्षेत्र में बीस किमी तक प्रकाश व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक गांव में लाइटिंग की गई है।
सभी वाहनों तक नहीं लगा फास्टैग
बागपत। एनएचएआई सोमवार से फास्टैग व्यवस्था लागू करने जा रहा है। मगर, बड़ी संख्या में वाहनों पर फास्टैग नहीं लगे हैं। जिले में ईपीई पर मवी कलां और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना में टोल है। हालांकि अभी तक जिवाना टोल शुरू नहीं हुआ है। लेकिन जिवाना टोल शुरू हो जाने के बाद कैश की लाइन में वाहनों की कतार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed