फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Authorities liberated the land of the farmers of Galhaita

अधिकारियों ने कब्जा मुक्त कराई गल्हैता के किसानों की जमीन

Mon, 26 Apr 2021 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Authorities liberated the land of the farmers of Galhaita
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के गल्हैता गांव के जंगल में कुख्यात बदमाश द्वारा कब्जाई गल्हैता के किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि को प्रशासनिक अधिकारियों ने आखिरकार उसके कब्जे से मुक्त कराया। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने उक्त भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कराकर गेहूं को कुर्क कर लिया। बदमाश के कब्जे से भूमि को कब्जा मुक्त कराने पर गल्हैता के किसानों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

गल्हैता गांव के जंगल में जनपद बागपत के गांव गल्हैता और जनपद मेरठ के कलीना गांव के किसानों की करीब 350 बीघा जमीन है। उक्त जमीन पर कई साल से कुख्यात एक बदमाश ने कब्जा कर रखा था। बदमाश की गैंगवार में मौत होने के बाद भी उसका भाई और एक पूर्व प्रधान उक्त जमीन पर काबिज थे। गेहूं कटाई के दौरान उत्पन्न हुए विवाद में गल्हैता के किसानों द्वारा एसडीएम बड़ौत को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार, सीओ बागपत अनुज मिश्रा, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, कानूनगो लोकेश कुमार, इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह, लेखपाल सुरेश शर्मा, वीरेंद्र, रामपाल यादव पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई कर मेरठ के कलीना गांव के रकबे को छोड़कर गल्हैता गांव के रकबे की पैमाइश कर फसल को अपने कब्जे में ले लिया और फसल की थ्रेसिंग कराकर गेहूं को कुर्क कर लिया। बदमाश के कब्जे से भूमि कब्जा मुक्त होने पर गांव गल्हैता के किसानों में खुशी की लहर है। इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेरठ के अधिकारी करेंगे कार्रवाई
बिनौली। बागपत के प्रशासनिक अधिकारियों ने तो कुख्यात के कब्जे से क्षेत्र के गांव गल्हैता के जंगल की कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। अब जनपद मेरठ के अधिकारी गांव कलीना के रकबे की कृषि भूमि की पैमाइश कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed