फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Authorities did demand

आखिर किसानों की मांग के सामने झुका प्रशासन

Sun, 24 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 24 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Authorities did demand
बागपत में पेरिफेरल हाईवे में अधिग्रहण की गई भूमि के बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर गांव सरफाबाद में धरना दे रहे किसानों की मांग के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना ही पड़ा। किसानों की पांच में से चार मांगों को मान लिया गया। यहीं नहीं मुआवजे के लिए भी आश्वासन दिया कि कोर्ट से जो भी मुआवजा तय होगा, हाईवे अथॉरिटी से दिलाया जाएगा। आर्बिटेशन में मामला आया तो किसानों की बात मानी जाएगी। इस पर किसानों ने सहमति तो जताई, लेकिन धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में पेरिफेरल पर धरना दे रहे किसानों आैर राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें किसानों ने मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों ने कहा कि उनकी जमीन चली गई, पूरा मुआवजा भी नहीं दिया गया है। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों की सर्विस रोड की मांग मान ली। काठा गांव की भूमि के लिए हरियाणा और यूपी सरकार के बीच फंसे पेंच का निस्तारण करते हुए अपने यहां से ही मुआवजा दिलाने की बात भी मान ली।
विज्ञापन


किसानों की 100 मीटर से अधिक भूमि सड़क के लिए न लेने के निर्देश दिए। हाईवे पर आ रहे ट्यूबवेल के शिफ्टिंग का खर्च दिए जाने की भी किसानों की बात स्वीकार की। उन्होंने बाग के काटे गए पेड़ों की कीमत का फिर से सर्वे कर मुआवजा तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि कोर्ट जो भी मुआवजा तय करेगी वह दिलाया जाएगा। इस पर किसानों ने मुआवजा मिलने तक धरना समाप्त न करने का ऐलान किया। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष जैन, एसडीएम मनोज कुमार के अलावा किसान कृष्णपाल सिंह, देवेंद्र त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, सुखवीर सिंह, राजेश यादव, धर्मपाल, राजपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव सरफाबाद में शनिवार को 40वें दिन भी किसान ठंड में भी धरने पर डटे रहे। किसानों का कहना था कि जब  तक संशोधित नई दरों का शेष मुआवजा नहीं मिला तब तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को धरने में राजेश यादव, धर्मपाल सिंह, चमनलाल शर्मा, सुखबीर चौधरी, राजकुमार, राहुल धामा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed