फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attendance will soon be recorded with fingerprint and retina

सीएमओ कार्यालय में फिंगर प्रिंट के साथ आंखों की रेटिना से दर्ज होगी उपस्थति

Wed, 16 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attendance will soon be recorded with fingerprint and retina
बागपत। सीएमओ कार्यालय में अब फिंगर प्रिंट के साथ रेटिना से अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होगी। इसके अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी की बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए जल्द ही फिंगर प्रिंट के साथ रेटिना से उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, उपस्थिति के आधार पर ही उनके वेतन का भुगतान कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांव देहात में चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्टाफ की मनमानी रोकने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू कराई जा रही है। बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू होने पर कर्मचारी समय से अस्पताल पहुंचेंगे। जिससे गांव के मरीजों को बेहतर और समय से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू होने से कर्मचारी देरी से कार्यालय नहीं पहुंच सकेंगे। कर्मचारियों को बायोमेट्रिक में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed