फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempted rape of 16-year-old daughter

16 साल की बेटी से बलात्कार का प्रयास

Sat, 30 Mar 2013 11:44 AM IST
बागपत/ब्यूरो
बागपत/ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of 16-year-old daughter
बागपत की बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं, न बाहर- न घर में। ताजा मामला यह है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की लड़की के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी मां ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में तो ले लिया, पर रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने तहरीर में बताया है कि दो दिन पहले उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी उसके पति के सिर पर दरिंदगी सवार हो गई। उसने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। वह जोर से चिल्लाई। इस पर पड़ोसियों ने आकर उसे बचा लिया। उसका पति मौके से भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस गांव में गई।
विज्ञापन


घटना के बारे में जानकारी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आशाराम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed