{"_id":"66f2b3bad4094a5feb09102a","slug":"attempt-to-rob-by-breaking-into-a-gas-agency-baghpat-news-c-28-1-bag1001-118856-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गैस एजेंसी में घुसकर लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गैस एजेंसी में घुसकर लूट का प्रयास
विज्ञापन
-महिला थाने के पास बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
-दूसरे कर्मी ने कुर्सी फेंककर मारी, भाग रहे तीनों बदमाशों को लोगों ने पकड़ा
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महिला थाने के पास तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के घुसकर कम्प्यूटर ऑपरेटर की गर्दन पर चाकू रखकर लूट का प्रयास किया। वहां मौजूद कर्मियों ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों से मारपीट कर दी। भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर नितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसने शिव गैस एजेंसी पर आकर ताला खोला। जैसे ही अंदर गया तो तीन नकाबपोश बदमाश एजेंसी में घुस गए, जिन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। इस दौरान एजेंसी पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने कुर्सी उठाकर मार दी, जिससे चाकू नीचे गिर गया और तीनों बदमाश भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो डिग्री काॅलेज के बाहर खड़े लोगों ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान सुभाष, फरमान और शाहरुख निवासी राशिद गेट लोनी के रूप में हुई। फरमान और सुभाष के खिलाफ लूटपाट के दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। तीनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
-- -- --
एक दिन पहले रैकी की, फिर दिन निकलते ही लूट करने पहुंचे
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने सोमवार को गैस एजेंसी के पास आकर रैकी की। उन्हें गैस एजेंसी में सुबह के समय नकदी जमा होने की जानकारी थी। इसके चलते मंगलवार सुबह लूटपाट करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
साथी कर्मी और महिला पुलिसकर्मी ने दिखाई हिम्मत
गैस एजेंसी में घुसे बदमाश कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथी कर्मी के हौसले के आगे नहीं टिक पाए और लूट की घटना टल गई। इसके बाद तीनों बदमाश डिग्री काॅलेज के सामने झाड़ियों के पीछे जाकर छिप गए, लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो एक बदमाश भागने लगा। जिसे महिला पुलिसकर्मी ने हिम्मत दिखाकर पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को पकड़ लिया गया।