{"_id":"66ee0a4f75c7968dc507fe14","slug":"attempt-to-rape-a-girl-accused-fled-when-a-group-of-monkeys-arrived-baghpat-news-c-28-1-bag1001-118662-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, बंदरों का झुंड आने पर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, बंदरों का झुंड आने पर भागा आरोपी
Sat, 21 Sep 2024 05:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में वर्ग विशेष के युवक ने छह साल की बच्ची को मोबाइल टावर के लिए बनी वाउंड्री के अंदर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जहां बंदरों का झुंड आने पर आरोपी बच्ची को धमकी देकर भाग गया। इसके बाद रोती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया।
गांव के एक व्यक्ति ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी छह साल की बेटी गांव के ही निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी वर्ग विशेष का एक युवक वहां आया और उसकी बेटी को दूधिया से दूध के रुपये दिलाने की बात कहकर बहला फुसलाकर लेकर जाने लगा। जो गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद है।
आरोपी पहले गांव की मस्जिद में पहुंचा। इसके बाद बच्ची को टावर लगाने को बनी वाउंड्री के अंदर लेकर चला गया। जहां उसने बच्ची के कपड़े फाड़े और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी बंदरों का झुंड टावर में आ गया और बंदर वहां आपस में लड़ने लगे। बंदरों के लड़ने पर आरोपी डर गया और बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर धमकी देकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरे गांव का वर्ग विशेष का युवक है, जिसकी पहचान कराई जा रही है। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- --
यहां से कहीं गई तो जान से मार दूंगा
मस्जिद के अंदर गए युवक ने बच्ची को बाहर खड़ा कर दिया। जहां आरोपी ने बच्ची को कहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे डरकर बच्ची धार्मिक स्थल के बाहर खड़ी रही। आरोपी बच्ची को ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हो गया।
-- -- --
परिजन बोले, बंदरों ने बचा ली जान
बच्ची के परिजनों ने बताया कि टावर में अगर बंदर नहीं आते तो अप्रिय घटना हो जाती। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या भी हो सकती थी। बच्ची के लापता होने पर उन्होंने आसपास के घरों में तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब एक घंटे बाद बच्ची घर पहुंची।