फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to murder a young man returning home from the fields

Baghpat News: खेत से घर लौट रहे युवक की हत्या का प्रयास

Sat, 18 Nov 2023 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a young man returning home from the fields
-सिर पर बलकटी और लोहे की रॉड से किया वार, ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागे
विज्ञापन

बड़ौत। जौनमाना गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो-तीन युवकों ने शुक्रवार देर रात खेत से घर लौट रहे युवक की हत्या का प्रयास किया। हमलावरों ने सिर पर बलकटी व लोहे की रॉड से वार किए। लहूलुहान होकर युवक जमीन पर गिर गया। उधर, ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। घायल को सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जौनमाना गांव के दीपक पुत्र दिलावर का गांव के ही कुछ युवकों के साथ तीन-चार दिन पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। युवक ने दीपक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शुक्रवार रात जब युवक घर लौट रहा था तो रास्ते में पहले से ही खड़े दो से तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद हत्या की नियत से उसके सिर पर बलकटी व लोहे की रॉड से वार किया। इस दौरान लाेगों को आता देख हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन, पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस मामले में परिजनों ने कोतवाली में दो युवकोें के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed