फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to defraud 40 traders by creating fake IDAttempt to defraud 40 traders by creating fake ID of CO of CO

Baghpat News: सीओ की फर्जी आईडी बनाकर 40 व्यापारियों से ठगी का प्रयास

Tue, 18 Nov 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Attempt to defraud 40 traders by creating fake IDAttempt to defraud 40 traders by creating fake ID of CO of CO
-सीओ क्राइम विजय कुमार चौधरी की फेसबुक पर बनाई गई फर्जी आईडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। साइबर ठगों ने सीओ क्राइम विजय कुमार चौधरी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बड़ौत के 40 से अधिक व्यापारियों को मैसेज भेजकर ठगी का प्रयास किया। शक होने पर कई व्यापारियों ने सीओ को फोन किया, तब मामले का खुलासा हुआ।

बड़ौत के अमित जैन, अंकित जैन, नवीन, आकाश, प्रवीण, विक्की, संजय, दीपक सहित कई व्यापारियों को फेसबुक मैसेजर पर मेसेज मिला। उसमें पहले हालचाल पूछा गया और फिर पांच हजार रुपये की जरूरत बताते हुए मांग की गई। इसको लेकर शक होने पर अधिकांश व्यापारियों ने इसकी पुष्टि के लिए सीओ को फोन किया। सीओ ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई मेसेज नहीं भेजा है। इसके बाद फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास होने की बात सामने आई। बताया कि सीओ विजय कुमार चौधरी कुछ महीने पहले बड़ौत में तैनात रह चुके हैं। इसलिए काफी व्यापारी उनकी फेसबुक आईडी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी इस तरह का मेसेज मिलने पर रुपये न भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed