{"_id":"65bd5c70db66d87a6c0726f4","slug":"attempt-to-block-the-highway-police-resorted-to-lathicharge-baghpat-news-c-14-1-mrt1014-455665-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने भांजी लाठियां
विज्ञापन
खेकड़ा तहसील के पास हाईवे पर महिलाओं पर लाठी मारती महिला पुलिसकर्मी। स्रोत:विडियोग्रैब
बागपत/खेकड़ा। सांकरौद गांव के राजमिस्त्री साबुद्दीन हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला चौकी के पास जाम लगाने का प्रयास किया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और उनके साथ खींचतान की। गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया और वहां धरना दिया।
सांकरौद गांव के रहने वाले साबुद्दीन की सोमवार की रात चाकू मारकर व गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे गुस्साए सैकड़ों महिला व पुरुष ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर पाठशाला चौकी के पास पहुंच गए और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया। आरोप है कि महिला पुलिस ने महिलाओं को लाठियों से पीटा। जिससे महिलाएं भड़क गईं तो उनके साथ सडक़ पर खींचतान की गई।
मामला बढ़ने पर लोग ट्रैक्टर-ट्राली लेकर एसपी कार्यालय की तरफ चल दिए। जिनको रोकने के लिए पुलिस ने ट्रैक्टरों से चाबी निकाल ली। किसी तरह लोगों ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया और धरना दिया।
विज्ञापन
एसपी की गाड़ी भी बाद में किसी तरह कार्यालय परिसर में पहुंची। एएसपी एनपी सिंह ने काफी देर तक लोगों को समझाया और उनको जल्द ही घटना का खुलासा करने के साथ ही सबूत मिलने पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने और उत्पीड़न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद ही लोग शांत होकर वहां से वापस गए।