फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attacking merchant family in Gangnauli

गांगनौली में व्यापारी के परिवार पर हमला  

Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attacking merchant family in Gangnauli
हमला
बागपत। गांगनौली गांव के मावा व्यापारी आसू के परिवार पर पड़ोस के लोगों ने हमला किया। इससे दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनको शिकायत कराने के लिए थाने में भी नहीं जाने दिया।  इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर आरोपियों की शिकायत की है। 
विज्ञापन


आसू पुत्र शाहिद ने बताया उनके मकान की दीवार से पड़ोसी मकान में एक ईंट गिर गई थी। इसी को लेकर मंगलवार की रात में पड़ोस के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह स्वयं, उसकी माता नसीमा और भाभी सम्मो घायल हो गई। आरोपियों ने दोघट थाने में शिकायत करने भी नहीं दी। आरोपी रास्ते में लाठी-डंडे लेकर बैठ गए। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। उल्टा उनको आरोपी केस में फंसाने के प्रयास में लगे है।  उन्होंने किसी तरह बुधवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed