{"_id":"63baff456945cf769a4b702a","slug":"attacked-by-breaking-into-the-house-with-a-shovel-and-shovel-kahkra-news-mrt621032095","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर में घुसकर बलकटी और फावडे़ से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर में घुसकर बलकटी और फावडे़ से हमला
विज्ञापन
मारपीट के दौरान आरोपियो द्वारा तोडा गया ग्रामीण विपिन का घरेलू सामान
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम निरोजपुर एम्मा में महिला के साथ गाली-गलौज करने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर बलकटी और फावडे़ से हमला कर दिया। घायलों ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विपिन कुमार और उसके परिवार के लोग रविवार पूर्वाह्न 11:00 बजे घायल अवस्था में थाने में पहुंचे। तहरीर देकर बताया कि उसके भाई टीटू की पत्नी रीता सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी वहां पहुंचे गांव के एक युवक ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवक ने अपने परिजनों को भी बुला लिया। उसके परिजन बलकटी, फावड़ा और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विपिन कुमार, उसकी पत्नी अन्नू, भाभी रीता, मां केवती और भाई दीपक घायल हो गए।
हमलावरों ने उन पर पथराव भी किया और घरेलू सामान भी तोड़ डाला। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

मारपीट में घायल ग्राम निरोजपुर एम्मा निवासी महिला केवती- फोटो : KAHKRA
विज्ञापन