बागपत में पुलिस पर पथराव: पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, झगड़ा शांत करने पहुंची थी टीम, 14 के खिलाफ मुकदमा
बागपत के ओढ़ापुर में झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया गया। बताया गया कि मारपीट के मामले में समझौते को लेकर पंचायत में मारपीट हो गई जिसकी सूचना पर पुलिस झगड़ा शांत करने के लिए पहुंची थी।
विस्तार
ओढ़ापुर गांव में रहने वाले ताहिर ने बताया कि उसका बेटा मुशीर दो दिन पहले गाड़ी लेकर जा रहा था। रास्ते में खड़े युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवाकर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से कर दी थी। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच रविवार को पंचायत चल रही थी।
ओढ़ापुर गांव के रहने वाले ताहिर ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को समझौते के लिए बुलाकर हमला किया गया। इसमे परिवार की युवतियों समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मी उसके बेटे और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पकड़कर ले गए। आरोप लगाय कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के सात लोगों पर ही मुकदमा दर्ज किया, जबकि मुख्य हमलावरों के नाम शामिल नहीं किए गए। आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों को रात में छोड़ दिया।