फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   attack on Bull, tension

अंगदपुर गांव में सांड़ पर हमला, तनाव

Wed, 06 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 06 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत के अंगदपुर गांव में धार्मिक स्थल के पास सांड़ पर सोमवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


बिनौली क्षेत्र के अंगदपुर गांव में सांड़ (आवारा बछड़ा) पिछले काफी समय से है। मंगलवार की देर रात उस पर अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल के पास धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। उसके पैर में गहरा जख्म बना  है।  पता चलते ही मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हमलावरों को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


जमकर हंगामा किया।  लोगों ने कहा गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। हमलावरों का इरादा सांड़ का पैर काटने का था। ताकि गांव का माहौल खराब हो। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है। लोगों ने घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। एसपी रवि शंकर छवि ने कहा बिनौली थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  उल्लेखनीय है कि जनपद में यह पहली घटना नहीं है। छह माह पूर्व शेखपुरा गांव के पास गौवंश का कटान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed