फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attachment of property worth lakhs of gangster of Baoli village

बावली गांव के गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्की

Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attachment of property worth lakhs of gangster of Baoli village
बावली गांव में गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करते एसडीएम व पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बावली गांव में रविवार को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने इस दौरान घर के सामने मुनादी करते हुए उन्हें सील किया।
विज्ञापन

बावली गांव की पट्टी गोपी का रहने वाला अमित पुत्र रणदेव पर 12 से अधिक मुकदमे बड़ौत व आसपास के जनपदों में दर्ज हैं। रविवार को एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह की मौजूदगी में कोतवाल देवेश ने गैंगस्टर के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की गई। उसकी आवासीय संपत्ति 154 वर्ग मीटर, जिसकी कीमत 17 लाख 54 हजार को सील किया। पुलिस ने उसके घर के सामने मुनादी कराकर घर के सामने बोर्ड लगाया। बताया कि अमित हाल में मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के बाद पुलिस ने गांव में ऐलान कर इसकी जानकारी दी। कुर्की के दौरान बड़ौत, छपरौली, दोघट, रमाला व पीएसी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

उधर परिजनों ने कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कुर्की को बिल्कुल गलत बताया। बताया कि थाना बड़ौत पुलिस ने अमित को गत 14 जनवरी 2021 से 19 जनवरी 2021 तक अवैध रूप से हिरासत में बंद रखा और 19 जनवरी 2021 की एक फर्जी घटना बनाकर थाने में खड़े ट्रैक्टरों की हमारे घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद झूठी बरामदगी दिखाकर झूठे केस में जेल में भेज दिया था। उसी केस में एक गैंगस्टर भी लगाई थी। बताया कि उसी गैंगस्टर पर झूठे मुकदमे की कार्रवाई करते हुए अमित के चाचा रणपाल का मकान जबरदस्ती सील कर दिया, जबकि अमित के नाम पर गांव में कोई भी संपत्ति नहीं है। अमित के भाई कपिल फौजी ने बताया कि रणपाल पुत्र गजे ने 40 साल गाड़ी चला कर मकान बनाया था। कपिल ने डीएम, एसपी, आईजी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को फैक्स कर झूठी कार्रवाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed