{"_id":"66ca554222ee6ca1b4052094","slug":"attachment-notices-pasted-on-the-houses-of-three-absconding-prize-seekers-in-the-double-murder-case-baghpat-news-c-28-1-bag1001-117148-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दोहरे हत्याकांड में फरार तीन इनामियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दोहरे हत्याकांड में फरार तीन इनामियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा
Sun, 25 Aug 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
रटौल। मंसूरपुर-खैला के बीच नलकूप पर मंसूरपुर के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और गाजियाबाद नवीपुर के उसके साले कुलदीप की हत्या में फरार तीन इनामी आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। जिन्हेंं दिन में आरोपियों के न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की करने की चेतावनी दी।
मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप निवासी नवीपुर जिला गाजियाबाद की नलकूप पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप ने चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संदीप ने बताया कि उसका बहनोई कविंद्र व विपुल निवासी रमाला शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे उनके घर पिता का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। जहां से हरेंद्र अपने भाई दीपक पहलवान, गौतम जाटव निवासीगण खैला, दीपक उर्फ फुर्तीला निवासी बालैनी व तीन अज्ञात युवकों के साथ पहुंचा और दोनों को साथ ले आया। जिन्होंने मंसूरपुर के पास नलकूप पर लाकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
मुख्य आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में हर्ष डौला व एक अन्य युवक का नाम प्रकाश में आया। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने हत्यारोपी दीपक फुर्तीला, हर्ष डौला और गौतम जाटव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया। तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।