{"_id":"57ae2f6e4f1c1bc604ee4470","slug":"assurance-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे में मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे में मिला आश्वासन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के जिले से गुजरने पर लोग लाभान्वित होंगे। नियमानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं कृषकों के पक्ष को सुनकर साक्ष्यों के आधार पर आर्बीट्रेशन प्रकरण में आदेश पारित किया जाएगा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मुआवजे के लिए किसानों के साथ बैठक की। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के लिए तहसील खेकड़ा के गांव काठा, मवी कलां, खेकड़ा, बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिगौली तगा, शरफाबाद, टुकाली एवं फुलैरा की लगभग 219.97 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया था।
इसमे कुल 2221 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई। मुआवजे के लिए 265 करोड़ रुपये में से 262 करोड़ रुपये मुआवजा के रूप में दिए जा चुके हैं। किसान गाजियाबाद और नोएडा की तर्ज पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। डीजे बागपत से पत्रावली जिलाधिकारी बागपत को प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सुनवाई पूर्ण कर ली है। अतिशीघ्र एवं नियमों के दायरे में जल्द आदेश पारित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आश्वासन दिया कि नियमों के आलोक में सभी कृषकों को उचित मुआवजा मिलेगा। जनपद के क्षेत्र में 20 किमी का निर्माण होना है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे परियोजना से छह जिले की 135 किमी लंबाई में एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, विनोद कुमार समेत अन्य किसान मौजूद रहे।