{"_id":"587a63cd4f1c1b222aba8b50","slug":"assistant-superintendent-including-five-cases-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अधीक्षक समेत पांच पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अधीक्षक समेत पांच पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बीए की छात्रा की अस्मत लूटने और नौकरी का झांसा देकर उसे दिल्ली में 15 लाख रुपये में बेचने के मामले में अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित बागपत रोड स्टेशन के सहायक अधीक्षक सन्नी देओल समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का अस्पताल में मेडिकल कराया, उधर केस की विवेचना शुरू कर दी।
शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा का कहना है रेलवे विभाग के सहायक स्टेशन अधीक्षक सन्नी देओल से करीब दो साल पहले प्रेम प्रसंग हो गया था। आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उससे शादी करने के लिए तैयार हो गया था। 13 दिसंबर 2016 को आरोपी सन्नी ने पहले उसे बागपत रोड स्टेशन पर बुलाया। बाद में अपने चार साथियों के साथ स्टेशन से कार में जबरदस्ती लोनी लेकर गया। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी सन्नी दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां उसे 15 लाख रुपये में वेश्यावृत्ति करने वालों को बेच दिया। 24 दिसंबर को वह किसी तरह उनके चंगुल से मुक्त होकर आई। उसने पुलिस अफसरों से शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कहा इस मामले में सहायक स्टेशन अधीक्षक सन्नी देओल और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।