फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Assessment work complete, answer sheets of safe in centers

मूल्यांकन पूरा , केंद्रों पर सुरक्षित की गई उत्तर पुस्तिकाएं

Mon, 25 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Assessment work complete, answer sheets of safe in centers
बागपत। जिले में चल रहा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्रों पर सुरक्षित रख दिया गया है। मंगलवार को जिले से अवार्ड ब्लैंक और सीसी प्रारूप -16 भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जिले में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत को केंद्र बनाया। यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का मूल्यांकन करने के लिए 362 परीक्षक एवं जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 516 परीक्षक नियुक्त किए। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 87157 व श्री यमुना इंटर कॉलेज में 83307 कॉपियों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रख दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम दत्त सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने पर कॉपिंयों को पैकेट बनाकर जोन के आधार पर सुरक्षित रखवा दी गई है। मंगलवार को दोनों केंद्रों से अवार्ड ब्लैंक व सीसी प्रारूप - 16 और डिप्टी हेड के लिफाफे भेजे जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने के लिए शासन से कोई निर्देश नहीं मिला, जो भी निर्देश मिलेगा। उसके अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं को भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed