फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asmita Lal has been transferred and Divyanshu Patel will be the new District Magistrate of Baghpat.

Baghpat News: अस्मिता लाल का तबादला, बागपत के नए डीएम होंगे दिव्यांशु पटेल

Tue, 22 Sep 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Asmita Lal has been transferred and Divyanshu Patel will be the new District Magistrate of Baghpat.
बागपत। बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल का सोमवार देर रात तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह मुरादाबाद के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पटेल बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन

अस्मिता लाल ने बागपत में एक साल आठ महीने तक सेवा दी। उन्होंने 18 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल में बागपत के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। पुरा महादेव मंदिर के दूध को गोशालाओं में उपयोग करने जैसे कई नवाचारी कार्य सराहे गए। वेस्ट को रिसाइकल कर स्कूलों के लिए मैच और गमले भी बनवाए गए। संविधान पार्क का निर्माण भी उनके कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल है। अब उन्हें विशेष सचिव, निदेशक व प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है।
विज्ञापन

दिव्यांशु पटेल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें तेजतर्रार अधिकारी माना जाता है। इससे पहले वह मुरादाबाद के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वह बागपत में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed