{"_id":"572ba65d4f1c1bdf725cd45d","slug":"asking-for-protection-money-hiding-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में छिपा है रंगदारी मांगने वाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में छिपा है रंगदारी मांगने वाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 06 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। खल चूरी व्यापारी ब्रजेश जैन से रंगदारी मांगने वाला बदमाश दिल्ली में ही छिपा है। पुलिस टीम बदमाश को पकड़ने के लिए तीन दिन से दिल्ली में डेरा डाले है, अभी तक वह हाथ नहीं लगा है।
बड़ौत रोड खल चूरी व्यापारी ब्रजेश जैन से दो अप्रैल को मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगी गई। इसके बाद 4 अप्रैल 2016 को पंजीकृत पत्र भेजकर से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । इस मामले में पुलिस शाहदरा निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, क्योंकि उसी के पीसीओ से फोन किया था, लेकिन इस मामले में पुलिस रंगदारी मांगने वाले बदमाश तक नहीं पहुंच पाई थी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
मंगलवार को फिर से ब्रजेश जैन के मोबाइल फोन आया और बदमाश ने उससे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी । इसको लेकर व्यापारी का परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
व्यापारी ने कहा पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि पुलिस पहले ही इस मामले में रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पकड़ लेती तो फिर से यह सब न होता। उन्होंने बताया रंगदारी मांगने वाला बदमाश दिल्ली में ही छिपा है और एक माह पूर्व पुलिस के घर तक तो गई, लेकिन घर में अंदर घुसकर जांच नहीं की और घर के बाहर से वापस लौट आई थी। रंगदारी के मामले को लेकर पुलिस टेंशन में है। पुलिस की एक टीम पिछले तीन दिन से दिल्ली में डेरा डाले है।
दूसरी तरफ सीओ सीपी सिंह ने बताया रंगदारी मांगने वाले बदमाश का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की एक टीम दिल्ली गई हुई है और वह बदमाश के बहुत करीब पहुंच चुकी है।