{"_id":"64c95338664e2986890c15c4","slug":"asked-for-35-thousand-by-withholding-the-loan-amount-the-deal-was-done-in-25-thousand-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-3806-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लोन की राशि रोककर 35 हजार मांगे, 25 हजार में हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लोन की राशि रोककर 35 हजार मांगे, 25 हजार में हुआ था सौदा
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक सेल ने खेकड़ा की पंजाब नेशनल बैंक शाखा के जिस प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को लोन के लिए 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने लोनधारक की राशि को रोक लिया था और 35 हजार रुपये मांगे थे। उसके बाद 25 हजार रुपये में सौदा किया। वहीं इनकी गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को मेरठ से पहुंची रीजनल बैंक के अधिकारियों की टीम ने कर्मचारियों से सीबीआई की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
कस्बे के मोहल्ला मुंडाला निवासी शुभम धामा की शिकायत पर सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक सेल ने सोमवार को कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक ललित यादव और फील्ड ऑफिसर मुकेश मीणा को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। करीब साढे नौ घंटे की जांच के बाद सीबीआई देर रात दोनों को लेकर गाजियाबाद चली गई थी। बताया गया कि शुभम धामा और उसके दादा के नाम पर संयुक्त रूप से बैंक में केसीसी खाता था। उस केसीसी खाते में 4.95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। उसे बचत खाते में ट्रांसफर करना था। बचत खाते में 50 हजार की राशि ट्रांसफर करने से रोक दी गई थी। उस राशि को भेजने के लिए 35 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद 25 हजार रुपये में सौदा हुआ और सीबीआई में शिकायत करके उनको रंगेहाथ पकड़वा दिया गया। सीबीआई ने दोनों को मंगलवार को गाजियाबाद में अपनी अदालत में पेश किया और वहां से उनको जेल भेजा गया।
रीजनल बैंक से जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम
खेकड़ा। सीबीआई की कार्रवाई के बाद मंगलवार को बैंक शाखा में सभी कर्मचारी पहले की तरह समय से पहुंचे। शाखा खुलते ही खाता धारक भी लेन देन करने के लिए पहुंच गए। लेकिन सर्वर डाऊन होने के कारण बैंक में दिन भर लेनदेन का कार्य नहीं हो सका। इस कारण खाता धारकों को मायूस होकर वापस लौटना पडा। मेरठ से रीजनल बैंक के अधिकारियों की टीम भी पहुंची। टीम में शामिल तीन अधिकारियों ने पहुंचकर घंटों तक सभी कर्मचारियों से अलग अलग सीबीआई की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। टीम ने सीबीआई की कार्रवाई की सीसीटीवी फुटेज भी देखी। बैंक के सभी कर्मचारियों को खाता धारकों के साथ अच्छा व्यवहार कर ईमानदारी से कार्य करने को कहा गया।