{"_id":"6876b231944ace69bc0cceaa","slug":"ashta-punia-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-134988-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आस्था के सम्मान में बरसे फूल, बुजुर्गों से मिला दुलार, महिलाओं ने आरती उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आस्था के सम्मान में बरसे फूल, बुजुर्गों से मिला दुलार, महिलाओं ने आरती उतारी
विज्ञापन
अमीनगर सराय। नौसेना में देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनी आस्था पूनिया मंगलवार को अपने पैतृक गांव हिसावदा में परिवार के साथ पहुंची तो हर कदम पर उनका सम्मान हुआ। छतों से फूल बरसाए गए तो महिलाओं ने कई जगह आरती उतारी और बुजुर्गों ने बेटी का दुलार किया।
हिसावदा गांव की रहने वाली आस्था पूनिया नौसेना में फाइटर पायलट बनने के बाद पहली बार मंगलवार को अपने पैतृक गांव पहुंचीं। आस्था को पिता अरुण पूनिया और माता संयोगिता के साथ ग्रामीण ढोल बजाते हुए गांव के माता स्थल पर ले गए। वहां पूजा करके उनको प्राचीन शिव मंदिर लेकर जाने लगे तो रास्ते में आस्था व परिवार वालों पर पुष्पवर्षा होती रही। मंदिर में आस्था ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में जय भारत परिवार के सदस्यों सहदेव, अनुज व अशोक ने आशीर्वाद देते हुए महाराजा सूरजमल की प्रतिमा भेंट की। वहां से लौटते हुए महिलाओं ने फूल माला और नेक के रूप में रुपयों की माला पहनाकर आस्था का स्वागत किया। आस्था ने भी विनम्रता से सिर झुकाकर सभी का आशीर्वाद लिया। आस्था को घर पहुंचकर सांसद डॉ. राजकुमार संगवान और विधायक योगेश धामा ने आशीर्वाद दिया। आस्था ने इतना सम्मान मिलने पर कहा कि यह मेरे लिए गौरव का पल है। यह सम्मान शिक्षा व मेहनत के सहारे मिल सकता है, इसलिए हर बेटी को आगे बढ़कर कुछ अलग करना चाहिए। इस दौरान ओमपाल, राजपाल, ब्रह्मसिंह, अमरदीप मलिक, सतपाल मलिक, सहदेव, अजय पूनिया, अशोक, कपिल, संजय व गौरव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
आलू के पराठे से नाश्ता किया, खाने में पनीर, दाल व नान खाए
आस्था पूनिया का हिसावदा गांव में शाम चार बजे पहुंचने का कार्यक्रम था और यही समय गांव के लोगों को बताया गया था। आस्था ने परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने की इच्छा जताई तो वह परिवार के साथ सुबह ही गांव में पहुंच गईं। वहां आस्था ने अपने पसंदीदा आलू के पराठे और दही का नाश्ता किया। इसके बाद दोपहर में पनीर, दाल और नान खाए। आस्था ने बताया कि उनकी पसंदीदा सब्जी भिंडी व पराठे हैं और पास्ता भी खूब खाती हैं। लौकी और तोराई की सब्जी आस्था को पसंद नहीं है, इसलिए उनके घर आने पर ये दोनों सब्जियां नहीं बनती हैं।