फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ashok Nagar surrender in court

अशोक नागर का कोर्ट में सरेंडर

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ashok Nagar surrender in court
court
बागपत। पूरणपुर नवादा गांव के युवक विकास उर्फ विपिन की हत्या के मामले में  फरार चल रहे आरोपी अशोक नागर ने पुलिस को चकमा देकर सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी पिछले 34 माह से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विकास उर्फ विपिन की 27 फरवरी 2014 को गोली मारकर हत्या की। मृतक के भाई प्रवीण कुमार ने गांव के ही जयप्रकाश भाटी और वेदप्रकाश भाटी पुत्र महेंद्र भाटी, धीरज पुत्र मांगे, मांगेराम पुत्र रामधन, डगरपुर निवासी अजय पुत्र तेज सिंह और दिल्ली के मयूर विहार निवासी अशोक नागर पुत्र फूल सिंह के खिलाफ चांदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी अशोक नागर फरार चल रहा था। अन्य आरोपी जेल जा चुके हैं। केस की विवेचना मेरठ क्राइम चल रही है। पुलिस आरोपी अशोक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी अशोक ने पुलिस को चकमा देकर सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया पुलिस के दबाव के चलते ही आरोपी अशोक नागर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed