फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asha jams highway

आशाओं ने किया हाईवे जाम

Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Asha jams highway
हाईवे पर धरना दे जाम लगाती आशाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आशाओं ने जुलूस के साथ दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर पहुंच मांगों को लेकर एक घंटे से भी अधिक समय तक जाम किया। उन्होंने हाईवे पर लेट कर आक्रोश जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम आदित्य प्रजापति को सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जनपद  की आशाएं दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के सामने पहुंची। और मार्ग के बीच बैठक कर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आशाओं ने कहा  सरकार एवं प्रशासन उनकी मांगों को हल्के में ले रहा है। अब वह अपना आंदोलन तेज करेंगी। यदि जल्द ही मांगे नहीं मानी तो जगह जगह रोड जाम कर अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन और तालाबंदी करेंगी। 
विज्ञापन


हाईवे जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आशाएं टस से मस नहीं हुई। करीब एक घंटे बाद आशाओं  ने जाम खोला और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम आदित्य प्रजापति को सौंपा और  लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, ममता, राजबाला, राजवती, बेबी, हरबीरी, सुमन, देव कली, सुनीता, प्रीति, पुष्पा, संतोष, शकुंतला, मंजू, अनीता, सीमा, रीता, बबीता, सविता, नीता, रामरती, नंदनी, पूजा, सरला, अमरेश, ममता, मिथलेश, वंदना, सविता, रजनेश, राजेंद्री आदि रही।

उधर, हाईवे को जाम करते समय आशा राजबाला अचानक गिर गई। इससे आशाओं में हड़कंप मच गया। संबंधित आशा को पानी पिलवाया गया। आशा के होश में आने के बाद आंदोलनकारियों ने राहत की सांस ली। आशाओं के एक घंटा हाईवे जाम करने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की एक किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन लग गई। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। 

हड़ताल से प्रभावित ‌हो सकता है पोलियो अभियान
बागपत। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों की हड़ताल से इस बार पोलियो उन्मूलन अभियान खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। अभियान के नजदीक आते ही डॉक्टरों को पसीने आने शुरू हो गए हैं। एनजीओ से लेकर प्रेरकों से वार्ता की जा रही है, लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकला रहा है।

जिले में 25 सितंबर को पोलियो अभियान के तहत बूथों पर नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, लेकिन इस बार पोलियो अभियान पर काले बादल मंडरा रहे है। आंगनबाड़ी से लेकर आशा हड़ताल पर हैं। इन्हीं की बदौलत क्षेत्र में पोलियो अभियान को सफल बनाया जाता था।

हड़ताल के कारण सब कुछ गड़बड़ा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार एनजीओ से लेकर शिक्षा विभाग में तैनात प्रेरकों से वार्ता कर रहे हैं। सीएचसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और प्रेरकों के साथ वार्ता हुई, लेकिन उन्होंने अपनी मांग स्वास्थ्य विभाग के सामने रख दी। प्रेरकों की मांग को मानने के लिए विभाग ने असमर्थ जताई।


इस संबंध में सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया  पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए एनजीओ का सहयोग मिल रहा है। अभियान पूर्व की भांति इस बार भी सफल होगा। किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। प्रेरकों ने रखी अपनी मांगसीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की साथ प्रेरकों की बैठक हुई। प्रेरकों ने कहा हर बार पोलियो की दवाई उन्हीं से पिलाई जाए। इसके अलावा उन्होंने अन्य मांगे भी रखी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन मांगों को मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed