फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As the cold increases, the number of respiratory and skin patients increases.

Baghpat News: ठंड बढ़ते ही सांस व त्वचा के मरीज बढ़े

Mon, 08 Dec 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, the number of respiratory and skin patients increases.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ठंड के कारण सांस व त्वचा के मरीज बढ़ने लगे हैं। सांस व त्वचा के मरीजों ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचकर उपचार कराया। चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ ही खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 23 चिकित्सकों और 78 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। आरोग्य मेले में 578 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई।
विज्ञापन

इसमें 262 पुरुष, 223 महिला व 93 बच्चों की जांच हुई। बुखार के 28 मरीजों का उपचार हुआ। इसके अलावा कई दिन से बुखार होने पर आठ मरीजों की मलेरिया व आठ मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। इसके अलावा पेट की बीमारी के 43 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 93 बच्चे भी पहुंचे। सांस रोग के 60, उच्च रक्तचाप के 36 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 108 व शुगर के 93 मरीज पहुंचे।
सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed